महाराष्ट्र की सियासत
और बीजेपी सत्ता के लिए लाचार
माहराष्ट्र 2019 विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन बन रहा है, इसका इंतजार आज पूरा महाराष्ट्र कर रहा है, भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि उनका कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म होने वाला था लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया हैं..! भारतीय जनता पार्टी शिवसेना पे ना जाने कितने आरोप लगा रही हैं, हिंदुत्व के साथ धोका और ना जाने कितने प्वाइंट लेस इल्जाम, राम मंदिर का जो फैसला हिदुओं के पक्ष में आया है उसमे बिजेपी का योगदान है..?कोई जवाब दे सकता है जरूर दे..!
राम मंदिर का ताला खोल उसमे पूजा करने का कार्य उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने किया था..!
बाबरी विध्वंस के इल्जाम को शिवसेना ने लिया
और हिदुओं के पक्ष में फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है जब की सारी कानून प्रक्रिया को पूरा किया गया..!
#महाराष्ट्र_सियासत
कोई भी राजनैतिक दल यही चाहेगी कि राज्य में उसका मुख्यमंत्री हो इसमें गलत क्या है, और शिवसेना ही क्या किसी के में में ऐसा ख्याल आना स्वाभाविक है इसमें गलत क्या है, अगर बीजेपी को विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत आती तो क्या बीजेपी शिवसेना को उप मुख्यमंत्री का पद देती जानने वाले बखूबी जानते हैं कि बीजेपी क्या करती..! अगर बीजेपी सत्ता के लिए लाचार नहीं हैं और हिंदुओ का हित चाहती है तो शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाने में शिवसेना का साथ दे..! वो साथ नहीं दे रही है बल्कि इल्जाम लगा रही है हिंदुत्व के साथ धोका बता रही हैं, अरे देवेंद्र हिंदुत्व किसे कहते हैं जाके लालकृष्ण आडवाणी से पूछो गोधरा के बाद नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री पद से हटा रही थी बीजेपी बालासाहब ठाकरे जी कहने पर लालकृष्ण आडवाणी जी ने आगे की परवाह ना करते हुए मोदी जी को मुख्यमत्री बने रहने दिया..!
अगर आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो
वो कांग्रेस की हिन्दू विरोधी विचार धारा के वजह से हैं, और इस देश के लोगो ने अगर बीजेपी को सत्ता दी हैं तो बीजेपी भी बखूबी ये समझती है कि अगर वो हिन्दू हित का काम नहीं करेगी तो देश की जनता बीजेपी को सत्ता से उठाकर फेंक देगी..! ये जो भी फैसले हिन्दू हित में आ रहे हैं वो इसलिए नहीं आ रहे की केंद्र में बीजेपी की सरकार है, बल्कि वो इसलिए आ रहे हैं क्योंकि देश के हिन्दू जाग चुके हैं..! इतना ही है हिंदुत्व बीजेपी का..!
सत्ता के लिए लाचार कौन हैं आप खुद अंदाजा लगाए
(१)उत्तर प्रदेश १९९५ विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी और बसपा में गठबंधन हुआ और मायावती जी मुख्यमंत्री बनी थी, जबकि वहा भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा विधायक जीत के आए थे, अगर बसपा से बीजेपी गठबंधन नहीं करती तो सत्ता से बाहर रही बीजेपी
(२)बिहार में उत्तर प्रदेश के कार्य को दुबारा दोहराया गया और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने में मदद नहीं करती बीजेपी तो सत्ता से बाहर रहती बीजेपी
(३)जम्मू कश्मीर में पीडीपी से गठबंधन कर वहा भी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोगी रही, जबकि महबूबा मुफ्ती वहीं है जिन्होंने कश्मीरी पंडितों के मारने और हिन्दू औरतों से सरेआम बलात्कार करने वालो का संरक्षण किया, हिन्दुस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में सम्मिलित रहने वाली महबूबा मुफ्ती जैसे को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग देती हैं बीजेपी, तब हिंदुत्व की बात नहीं होती हैं..! यहां भी उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह ही सत्ता में रहने के लिए बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बनने में मदद की..!
सत्ता की लाचारी किसमें हैं..!
#शिवसेना
बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद लाल कृष्ण आडवाणी जी ने कहा था कि ये मेरे लिए काला दिन है, की आज बाबरी मस्जिद विध्वंस कर दी गई, और देश में एक अलग ही माहौल चल रहा था और कोई भी नेता बाबरी विध्वंस की जिम्मेदारी नहीं ले रहा था, तब महाराष्ट्र से बालासाहेब ठाकरे जी ने कहा था कि बाबरी मस्जिद अगर मेरे शिवसैनीको ने गिराई है तो मुझे गर्व हैं और बाबरी मस्जिद शिवसेना ने गिराया था इसका सबूत भी उस समय के अखबार में छपा था और बाबरी विध्वंस के केस में दूसरे नंबर पे जो है वो उस समय उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और शिवसेना के विधायक पवन पांडेय हैं , और उसके बाद महाराष्ट्र में दंगे हुए उस दंगे में भी अपनी जान की परवाह ना करते हुए हिदुओं की जान बचाने के लिए शिवसेना सड़कों पे लड़ी, और ना जाने कितने शिव सैनिक की हत्या भी हुई, तब बीजेपी के मौके मौके पर आने कट्टर हिंदुत्व महाराष्ट्र के सड़कों पे नहीं दिखे और ना ही उसपे शिवसेना का साथ दिए और तो और इस माहौल पे कुछ भी बोलने से बचते रहे,
जब अमरनाथ यात्रियों का यात्रा बंद करा दिया गया तब शिवसेना ने ही खुल के कहा था कि अगर अमरनाथ यात्रा बंद हुई तो महाराष्ट्र से हज के लिए एक भी प्लेन नहीं उड़ेगी और फिर यात्रा शुरू हुई और एक भी हिन्दू को किसी ने परेशान नहीं किया ये है शिवसेना का हिंदुत्व..!
लेकिन आज तो बीजेपी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष राव दानवे तो ये कहता हैं की जितनी गाय काटना हैं काटो मै हूं, ये है बीजेपी का हिंदुत्व..!
