Thursday, 4 June 2020

गर्भवती हाथी को फल वाला बम खिलाना साजिश या फिर प्रयोग..?

हाथी मरा पर अपने पीछे कुछ सवाल छोड़ गया.?
सवाल कि ऐसा कौन सा पटाखा भारत में बनने लगा है जो प्रेशर से फटता है और हाथी जैसे विशालकाय "जानवर" का जबड़ा फाड़ देता है। 

नैरेटिव सेट करने वाले खबरी दलालों ने ऐसा जाल बिछा डाला की सबको हथिनी का बच्चा दिखा पर अनानास बम नही। दोषी कौन है क्या है कोई नहीं जनता।अब सरकार द्वारा फ़ाइल क्लोज करने वाले  एक दो अधिकारियों को ससपेंड किया जाएगा,
 और अपराधी को नाबालिग दिखाया जाएगा जिससे ना कोई बम बनाने की गम्भीरता की ओर देखेगा और जिसपे ट्रायल के लिए हाथी को चुनने का कोई आरोप भी नही लगेगा। हो सकता है ये भी बताया जाए की हाथी हिंसक था और उसे मारना आवश्यक था। पर अनानास जैसे ठोस फल को खोखला कर उसमे बारूद भरना किसी नादान का काम तो बिल्कुल भी नहीं है।    

खैर हथिनी और उसका रूप ले चुका बच्चा मर गया ।हमने भी अपनी भड़ांस बकैती करके निकल ली। बम बनाने वाला भी अपने बम की ताकत और तकनीकी का सफल परीक्षण करके खुश होगा और आत्म रक्षा के लिए किये आविष्कार पे मुग्ध होगा ।

बस मैं ही एक डरा हुआ सोच रहा हूँ कि भारत के सबसे ज्यादा हिंसक जिले में बड़ी साजिशों की प्रयोगशाला तो तैयार नहीं हो रही,जो आने वाले समय में थैलियों में मौत बांटेगी। 

Sunday, 10 November 2019

महाराष्ट्र में सत्ता के लिए लाचार बीजेपी

महाराष्ट्र की सियासत
और बीजेपी सत्ता के लिए लाचार

माहराष्ट्र 2019 विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन बन रहा है, इसका इंतजार आज पूरा महाराष्ट्र कर रहा है, भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि उनका कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म होने वाला था लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया हैं..! भारतीय जनता पार्टी शिवसेना पे ना जाने कितने आरोप लगा रही हैं, हिंदुत्व के साथ धोका और ना जाने कितने प्वाइंट लेस इल्जाम, राम मंदिर का जो फैसला हिदुओं के पक्ष में  आया है उसमे बिजेपी का योगदान है..?कोई जवाब दे सकता है जरूर दे..!
राम मंदिर  का ताला खोल उसमे पूजा करने का कार्य उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने किया था..!
बाबरी विध्वंस के इल्जाम को शिवसेना ने लिया 
और हिदुओं के पक्ष में फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है जब की सारी कानून प्रक्रिया को पूरा किया गया..! 
#महाराष्ट्र_सियासत
कोई भी राजनैतिक दल यही चाहेगी कि राज्य में उसका मुख्यमंत्री हो इसमें गलत क्या है, और शिवसेना ही क्या किसी के में में ऐसा ख्याल आना स्वाभाविक है इसमें गलत क्या है, अगर बीजेपी को विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत आती तो क्या बीजेपी शिवसेना को उप मुख्यमंत्री का पद देती जानने वाले बखूबी जानते हैं कि बीजेपी क्या करती..! अगर बीजेपी सत्ता के लिए लाचार नहीं हैं और हिंदुओ का हित चाहती है तो शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाने में शिवसेना का साथ दे..! वो साथ नहीं दे रही है बल्कि इल्जाम लगा रही है हिंदुत्व के साथ धोका बता रही हैं, अरे देवेंद्र हिंदुत्व किसे कहते हैं जाके लालकृष्ण आडवाणी से पूछो गोधरा के बाद नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री पद से हटा रही थी बीजेपी बालासाहब ठाकरे जी कहने पर लालकृष्ण आडवाणी जी ने आगे की परवाह ना करते हुए मोदी जी को मुख्यमत्री बने रहने दिया..!  
अगर आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो 
वो कांग्रेस की हिन्दू विरोधी विचार धारा के वजह से हैं, और इस देश के लोगो ने अगर बीजेपी को सत्ता दी हैं तो बीजेपी भी बखूबी ये समझती है कि अगर वो हिन्दू हित का काम नहीं करेगी तो देश की जनता बीजेपी को  सत्ता से उठाकर फेंक देगी..! ये जो भी फैसले हिन्दू हित में आ रहे हैं वो इसलिए नहीं आ रहे की केंद्र में बीजेपी की सरकार है, बल्कि वो इसलिए आ रहे हैं क्योंकि देश के हिन्दू जाग चुके हैं..! इतना ही है हिंदुत्व बीजेपी का..!
सत्ता के लिए लाचार कौन हैं आप खुद अंदाजा लगाए
 (१)उत्तर प्रदेश १९९५ विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी और बसपा में गठबंधन हुआ और मायावती जी  मुख्यमंत्री बनी थी, जबकि वहा भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा विधायक जीत के आए थे, अगर बसपा से बीजेपी गठबंधन नहीं करती तो सत्ता से बाहर रही बीजेपी 
(२)बिहार में उत्तर प्रदेश के कार्य को दुबारा दोहराया गया और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने में मदद नहीं करती बीजेपी तो सत्ता से बाहर रहती बीजेपी
(३)जम्मू कश्मीर में पीडीपी से गठबंधन कर वहा भी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोगी रही, जबकि महबूबा मुफ्ती वहीं है जिन्होंने कश्मीरी पंडितों के मारने और हिन्दू औरतों से सरेआम बलात्कार करने वालो का संरक्षण किया, हिन्दुस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में सम्मिलित रहने वाली महबूबा मुफ्ती जैसे को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग देती हैं बीजेपी, तब हिंदुत्व की बात नहीं होती हैं..! यहां भी उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह ही सत्ता में रहने के लिए बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बनने में मदद की..!
सत्ता की लाचारी किसमें हैं..!
#शिवसेना
बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद लाल कृष्ण आडवाणी जी ने कहा था कि ये मेरे लिए काला दिन है, की आज बाबरी मस्जिद विध्वंस कर दी गई, और देश में एक अलग ही माहौल चल रहा था और कोई भी नेता बाबरी विध्वंस की जिम्मेदारी नहीं ले रहा था, तब महाराष्ट्र से बालासाहेब ठाकरे जी ने कहा था कि बाबरी मस्जिद अगर मेरे शिवसैनीको ने गिराई है तो मुझे गर्व हैं और बाबरी मस्जिद शिवसेना ने गिराया था इसका सबूत भी उस समय के अखबार में छपा था और बाबरी विध्वंस के केस में दूसरे नंबर पे जो है वो उस समय उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और शिवसेना के विधायक पवन पांडेय हैं , और उसके बाद महाराष्ट्र में दंगे हुए उस दंगे में भी अपनी जान की परवाह ना करते हुए  हिदुओं की जान बचाने के लिए शिवसेना सड़कों पे लड़ी, और ना जाने कितने शिव सैनिक की हत्या भी हुई, तब बीजेपी के मौके मौके पर आने कट्टर हिंदुत्व महाराष्ट्र के सड़कों पे नहीं दिखे और ना ही उसपे शिवसेना का साथ दिए और तो और इस माहौल पे कुछ भी बोलने से बचते रहे, 
जब अमरनाथ यात्रियों का यात्रा बंद करा दिया गया तब शिवसेना ने ही खुल के कहा था कि अगर अमरनाथ यात्रा बंद हुई तो महाराष्ट्र से हज के लिए एक भी प्लेन नहीं उड़ेगी और फिर यात्रा शुरू हुई और एक भी हिन्दू को किसी ने परेशान नहीं किया ये है शिवसेना का हिंदुत्व..!

लेकिन आज तो बीजेपी  महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष राव दानवे तो ये कहता हैं की जितनी गाय काटना हैं काटो मै हूं,  ये है बीजेपी का हिंदुत्व..!

Saturday, 14 September 2019

बनारस (वाराणसी)की कहानी


बनारस(वाराणसी)
 बनारसी पान... बनारसी साड़ी.. बनारस के घाट ... बनारस के मंदिर... बनारस की गलियाँ... बनारस के साधु ... बनारस के साँड़ .. बनारस की मीठी बोली ...

क्या- क्या प्रसिद्ध नहीं है बनारस का !!!!
पर क्या कोई जानता भी है बनारस को ???

गंगा किनारे बसी भगवान शंकर की प्रिय नगरी... पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस काशी नगर की स्थापना स्वयं भगवान शंकर ने 5000 साल पहले की थी। यह संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक है। ऋग्वेद, अथर्ववेद, शतपथ, रामायण, महाभारत आदि हिंदू ग्रंथो में भी इस नगर का उल्लेख है। स्कन्द पुराण के काशी खंड में इस नगर की महिमा 15,000 श्लोकों में कही गयी है। भगवान शिव के त्रिशूल पर बसी इस काशी नगरी को अविमुक्त क्षेत्र भी कहा जाता है।

यहाँ मृत्यु सौभाग्य से ही प्राप्त होती है। हिंदू तथा जैन धर्म में इसे सात पवित्र नगरों (सप्तपुरी) में से सबसे पवित्रतम नगरी कहा गया है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से प्रमुख यहाँ वाराणसी में स्थापित है। प्रजापति दक्ष के द्वारा शिव की उपेक्षा किए जाने पर बनारस के

 मणिकर्णिका घाट पर ही माता सती ने अपने शरीर को अग्नि को अर्पित कर दिया था और यहीं उनके कान का गहना भी गिरा था। इस घाट पर अग्नि कभी नहीं बुझती ...

दिन रात बिना रुके यहाँ दाह-संस्कार होता रहता है। यहाँ के हरीशचंद्र घाट पर ही राजा हरीशचंद्र ने डोम का काम करते हुए अपनी पत्नी से पुत्र के अंतिम-संस्कार के लिए कर लिया था।

यहाँ जीवन और मृत्यु का अजीब मेल देखा जा सकता है.... जहाँ एक तरफ़ दशाश्वमेध घाट पर मंत्रोच्चारण और आरती के साथ जीवन का उत्सव मनाया जा रहा होता है वही साथ में दूसरे घाट पर जीवन को अंत होते हुए भी देखा जा सकता है।

भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश यहाँ सारनाथ में ही दिया था। 1507 में गुरु नानक देव शिव रात्रि के अवसर पर बनारस आए और उनकी इस यात्रा का सिख धर्म की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान था।
यहाँ बनारस में गुरु नानक जी ने पंडित चतुरदास को रामकली मोहल्ला १ दक्ख़िनि ओंकार पहली बार सुनाई थी। गोस्वामी तुलसीदास जी ने बनारस के तुलसी घाट पर ही बैठ कर रामचरितमानस की रचना की थी। आज भी उनकी खड़ाऊँ वहाँ रखी है ।

महारानी लक्ष्मीबाई, जो झाँसी की रानी के रूप में जानी जाती हैं, वो बनारस की ही बेटी हैं... उनकी रगों में बहने वाला वीर रक्त बनारस का ही है।

संत कबीर, संत रविदास, वल्लभाचार्य, स्वामी रामानन्द,धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री महराज ,  त्रैलँग स्वामी, मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, भारत रत्न पंडित रविशंकर, पंडित हरी प्रसाद चौरसिया, भारत रत्न + पद्मविभूषण उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान, पंडित मदन मोहन मालवीय (BHU के संस्थापक), लाल बहादुर शास्त्री,  भारतेंदु हरीशचंद्र, देवकी नंदन खत्री, पद्मश्री सितारा देवी, पद्मविभूशन बिरजु महाराज, पद्मविभूषण किशन महाराज, पद्मभूषण चुन्नुलाल मिश्रा, पद्मभूषण गिरिजा देवी, पद्मश्री सिद्धेश्वरी देवी, पद्मविभूषण उदय शंकर, भारत रत्न भगवान दास एवं लहरी महासया बनारस के अमूल्य रत्नों में से कुछ हैं।

बनारस के राजा- काशी नरेश ... इन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है।
ज्ञान नगरी, मंदिरो की नगरी, दीपों का शहर, घाटों का शहर.... चाहे किसी भी नाम से इस शहर को बुलाओ ...

 इसकी हर बात अनोखी है... इसकी हर गली में एक कहानी है ... इसकी हवा में एक कहानी है .... गंगा के बहते पानी में भी कहानी है ...

जो बनारस की गलियों में एक बार आ जाता है , बनारस उस के अंदर बस जाता है... इसे ख़ुद से अलग करना मुश्किल ही नहीं... नामुमकिन है ...!!!

      🙏🏻 *हर हर महादेव* 🙏🏻